Pages

4 Jul 2015

Inspirational msgs -1

बस यही दो मसले, जिंदगीभर ना हल हुए!!!
ना नींद पूरी हुई, ना ख्वाब मुकम्मल हुए!!!
----------------------------------------

वक़्त ने कहा.....काश थोड़ा और सब्र होता!!!
सब्र ने कहा....काश थोड़ा और वक़्त होता!!!
सुबह सुबह उठना पड़ता है कमाने के लिए साहेब...।। आराम कमाने निकलता हूँ आराम छोड़कर।।
"हुनर" सड़कों पर तमाशा करता है और "किस्मत" महलों में राज करती है!!
"शिकायते तो बहुत है तुझसे ऐ जिन्दगी, 
पर चुप इसलिये हु कि, जो दिया तूने,
वो भी बहुतो को नसीब नहीं होता"...
----------------------------------------

कोशिश कर, हल निकलेगा । आज नहीं तो, कल निकलेगा ।।

अर्जुन सा लक्ष्य रख, निशाना लगा । मरुस्थल से भी फिर, जल निकलेगा ।।

मेहनत कर, पौधों को पानी दे । बंजर में भी फिर, फल निकलेगा ।।

ताक़त जुटा, हिम्मत को आग दे । फौलाद का भी, बल निकलेगा ।।

सीने में उम्मीदों को, ज़िंदा रख । समन्दर से भी, गंगाजल निकलेगा ।।

कोशिशें जारी रख, कुछ कर ग़ुज़रने की । जो कुछ थमा-थमा है, चल निकलेगा ।।

कोशिश कर, हल निकलेगा । आज नहीं तो, कल निकलगा ।।
----------------------------------------

ये चन्द पंक्तियाँ जिसने भी लिखी है, खूब लिखी है

ग़लतियों से जुदा तू भी नही,
मैं भी नही,

दोनो इंसान हैं, खुदा तू भी नही,
मैं भी नही ..
" तू मुझे ओर मैं तुझे इल्ज़ाम देते हैं मगर,
अपने अंदर झाँकता तू भी नही,
मैं भी नही " ..
" ग़लत फ़हमियों ने कर दी दोनो मैं पैदा दूरियाँ,
वरना फितरत का बुरा तू भी नही, मैं भी नही..
दिल भी एक जिद पर अड़ा है किसी बच्चे की तरह,

या तो सब कुछ ही चाहिए या कुछ भी नही…..

No comments:

Post a Comment